कांग्रेस युवा मोर्चा का सचिव बनाये गए इमरान अंसारी, कई लोगों ने दी बधाई

sanjay prajapati @ united palamu

Latehar : कांग्रेस युवा जिला मोर्चा के सचिव के रूप में इमरान अंसारी को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर इमरान ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और अपने दायित्व का बेहतर निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक रामचंद्र सिंह, पार्टी के जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित यादव, आफ़ताब आलम, पंकज तिवारी सहित कई पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शुभचिंतकों ने इमरान अंसारी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इमरान ने कहा कि युवा मोर्चा के माध्यम से पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!