
कृषि,पशुपालन,मत्स्य विभाग की बैठक हुई संपन्न,उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार:समाहरणालय सभागार में 21 जनवरी 2026 को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से योजनावार प्रगति की जानकारी ली गई। कृषि विभाग अंतर्गत कृषि मेला, कृषि यांत्रिकीकरण, समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उन्नत बीज वितरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN), किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) रबी की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत- प्रतिशत योग्य किसानों को योजना का लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया गया।मत्स्य विभाग से संबंधित योजनाओं, तालाब निर्माण/संवर्धन, मत्स्य बीज उत्पादन एवं लाभुकों को दिए जा रहे लाभों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग अंतर्गत पशु स्वास्थ्य सेवाएं, कृत्रिम गर्भाधान, डेयरी विकास, राष्ट्रीय खुरपका-मुंहपका (FMD) नियंत्रण कार्यक्रम एवं अन्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने तथा प्रगति में आ रही बाधाओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी , जिला पशुपालन पदाधिकारी , जिला मत्स्य पदाधिकारी, एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।





