केंद्रीय विद्यालय में कक्षा दो से आठ तक में नामांकन हेतु की गयी ऑफलाइन लॉटरी

लातेहार:पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, लातेहार में कक्षा दो से कक्षा आठ तक रिक्त सीटों में नामांकन के लिए सोमवार को विद्यालय परिसर में ऑफ़लाइन लॉटरी किया गया।इस मौके पर नामित अध्‍यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय अधीक्षक (ओएस) देवनाथ उरांव व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्‍य आशीष टैगोर के अलावा प्रभारी प्राचार्य बालजिंदर कौर देव समेंत नामांकन कमिटि के सदस्‍य व अभिभावक मौजूद थे।प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक कुल 20 रिक्तियों के लिए 169 आवेदन प्राप्‍त हुए थे।कक्षा दो में चार सीट के लिए 29, कक्षा तीन में तीन सीट के लिए 27, कक्षा चार में तीन सीट के लिए 22, कक्षा पांच में एक सीट के लिए 17, कक्षा छह में चार सीट के लिए 24, कक्षा सात में एक सीट के लिए 25 और कक्षा आठ में भी एक सीट के लिए कुल 25 आवेदन प्राप्‍त हुए थे।प्रत्‍येक कक्षा में कैटेगरी क्रम में ऑफलाइन लॉटरी किया गया।उन्‍होने बताया कि पहली लिस्‍ट जारी कर दी गयी है।यह विद्यालय के सूचनापट्ट या वेसाईट पर देखी जा सकती है।उन्‍होने बताया कि आगामी 15 से 20 अप्रैल तक चयनित बच्‍चों का नामांकन लिया जायेगा।निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का दावा स्‍वीकार नहीं किया जायेगा।मौके पर नामांकन कमिटि के ज्‍योतिष केरकेट्टा, उत्‍कर्ष वर्मा, अगस्‍त राज व अभिभावक सदस्‍य प्रियंका पांडेय व एस यादव के अलावा अभिभावक संदीप कुमार, राहुल कुमार, राजेश प्रसाद आदि मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!