
केंद्रीय विद्यालय में पीएम का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण
Rahul Kumar @ united palamu
Latehar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा के नौ वें संस्करण का छह फरवरी को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, लातेहार में सीधा प्रसारण किया गया।इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों के अलावा छात्रों ने भी प्रधानमंत्री के संवाद को सुना और आत्सात करने का संकल्प लिया।प्रधानमंत्री ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्रों को परीक्षा से पहले तनाव मुक्त रहने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का मूलमंत्र दिया।उन्होने परीक्षा में उत्साह और उमंग के साथ भाग लेने की बात कही।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने समय का सदुपयोग करने की बात छात्रों से की।कहा कि बच्चों को रात मे सोने से पहले अगले दिन करने वाले कार्यों की लिस्ट बनानी चाहिए और उस पर अमल करनी चाहिए।प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में छात्रों सर्वागिंण विकास करने के लिए पूरा सिलेबस पढ़ाने की सलाह शिक्षकों को दी।कहा कि सिर्फ नंबर लाने के लिए महत्वपूर्ण या परीक्षा में आने वाले संभावित प्रश्नों को ही बताना या पढ़ाना सही नहीं है।उन्होने छात्रों से भी कहा कि पिछले दो तीन सालों के प्रश्नों के पैटर्न को जान कर परीक्षा की तैयारी करना सही नहीं है।पूरा सिलेबस पूरा करना आवश्यक है।पीएम ने बच्चों को उनकी रूची और क्षमता के आधार पर पढ़ाई करने की छूट देने बात अभिभावकों से कही।उन्होंने कहा कि गेमिंग एक स्कील है, इसका सदुपयोग करना चाहिए।बच्चों को ऑनलाइन जुआ आदि खेलने से बचना चाहिए।इसे रोकने के लिए एक कानून भी बनाया गया है।बच्चों ने पीएम की किताब को बहुत उपयोगी बताया और कहा कि इसे पढ़ने के बाद वे काफी प्रभावित हुए हैं।पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ देखा।उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम छात्रो के लिए बहुत ही उपयोगी और प्रेरणादायक है।कार्यक्रम से प्रभावित हो कर प्राचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत सहज और सरल तरीके से छात्रों को सवालों का जवाब देते हैं और उन्हें परीक्षा की तैयारी एवं जीवन में सफल होने की प्रेरणा देते हैं।यह देख कर काफी अच्छा लगता है।






