गजब का प्रेम जाल, युवती ने उड़ाए लाखों के जेवर और हो गई अरेस्ट

amshedpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर गरुड़बासा में एक युवती ने शादी का झांसा देकर युवक और उसके परिवार का विश्वास जीत लिया और फिर लाखों रुपये के गहने लेकर फरार होने की कोशिश की। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर की अलमारी से जेवरात और नगद गायब पाए गए।

जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर निवासी निखिल सिंह ने बताया कि उसकी पहचान पूजा पांडेय नामक युवती से हुई थी, जो शहर में एक पीजी में रहती है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बात शादी तक पहुंच गई। इसी दौरान निखिल के घर में जनेऊ का कार्यक्रम था, जिसमें पूजा भी शामिल होने के लिए पहुंची। कार्यक्रम के दौरान उसने घर के लोगों से घुलमिलकर उनका भरोसा जीत लिया।

परिवार का विश्वास हासिल करने के बाद निखिल ने अपनी अलमारी की चाभी भी उसे दे दी। 06 मार्च को जब जनेऊ कार्यक्रम समाप्त होने के बाद निखिल की बुआ घर लौटने की तैयारी कर रही थीं, तब उन्हें अपनी अलमारी से मंगलसूत्र निकालना था। इसके लिए निखिल बार-बार पूजा से चाभी मांग रहा था, लेकिन वह लगातार कोई न कोई बहाना बनाकर चाभी देने से बचती रही। इस पर घरवालों को शक हुआ।

इसी दौरान यह भी पता चला कि युवती ने आसपास के पड़ोसियों का भी विश्वास जीतकर उनके घरों से अलमारी की चाभी और गहने गायब करने की कोशिश की थी।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि पूजा पांडेय पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि वह युवकों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देती है और मौका मिलते ही जेवरात और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। फिलहाल गोविंदपुर थाना पुलिस युवती को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!