गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री साेरेन लंदन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

Ranchi : भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लंदन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। ये कार्यक्रम भारत के संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक विरासत तथा समृद्ध सभ्यतागत परंपरा को प्रतिबिंबित करते हैं।

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर वे सत्य, अहिंसा और नैतिक नेतृत्व के गांधीजी के शाश्वत संदेश को स्मरण करेंगे, जो आज भी विश्वभर में स्वतंत्रता और न्याय के आंदोलनों को प्रेरणा देता है।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर हाउस एवं संग्रहालय का भ्रमण करेंगे और भारतीय संविधान के शिल्पकार तथा सामाजिक न्याय, समानता एवं संवैधानिक लोकतंत्र के वैश्विक प्रतीक डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री विश्व के अग्रणी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संस्थानों में से एक ब्रिटिश म्यूज़ियम का भी दौरा करेंगे। यह यात्रा भारत के वैश्विक शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं विरासत संस्थानों के साथ दीर्घकालिक जुड़ाव को दर्शाती है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!