
गारू में आजसू पार्टी की बैठक,युवा मोर्चा में दर्जनों युवाओं का प्रवेश,निखिल बने युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष
Rahul Kumar @ united palamu
गारू:प्रखंड अंतर्गत मिरचाईया फॉल परिसर में आजसू पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के पूर्व मंत्री रामचन्द्र साहिस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उनके साथ आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, लातेहार जिला अध्यक्ष अमित पांडेय, गारू प्रखंड अध्यक्ष आशीष सिंह, प्रखंड सचिव शुभम सिंह तथा उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उपस्थित थे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और युवाओं को पार्टी से जोड़ना रहा। इस दौरान आजसू पार्टी के युवा मोर्चा में दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निखिल कुमार का चयन पूर्व मंत्री रामचन्द्र साहिस द्वारा किया गया, जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।इस अवसर पर नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा और जनहित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई।बैठक में संजय कुमार,अंकित यादव, आंजन कुजूर, दिलीप विश्वकर्मा, जॉर्ज, सबुज मित्रा सहित अन्य युवाओं ने भी आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।नेताओं ने युवाओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपील की।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।





