गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामला : जांच व कार्रवाई में जुटी पुलिस

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बैरिया चौक के पास रविवार को एक एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।।घायलों में आलोक कुमार,धर्मेंद्र सिंह,मुकेश कुमार,विक्रम कुमार का नाम शामिल है।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद भी सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुशार पांडू में एक गैस एजेंसी है और उसके मालिक मेदिनीनगर के बैरिया में रहते हैं। घर में ही अवैध रूप से गोदाम बनाकर रखा गैस सिलेंडर रखा गया था।इसी गोदाम में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। वही घटना की जानकारी मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी यह निकलकर सामने आई है कि यहां गैस एजेंसी का डंप था. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है और पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!