
ग्राम प्रधान रजत राज ने अष्टभुजी मां दुर्गा की प्रतिमा समिति को भेंट की
मनिका:ग्राम प्रधान रजत राज द्वारा नव युवक संघ पूजा समिति, मनिका बाजार टांड़ देवी मंडप प्रांगण में आयोजित होने वाली मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अष्टभुजी मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा भेंट की गई। प्रतिमा भेंट किए जाने से पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिपूर्ण माहौल व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जबकि 23 जनवरी को विधिवत मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी। इसके साथ ही पांच दिवसीय महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा।महायज्ञ के आचार्य अखिलेश पाठक के प्रयास से यज्ञ के दौरान प्रवचन हेतु व्यास-मानस मर्मज्ञ पं. समीक्षा पांडेय दीदी (अयोध्या) पधारेंगी, जो श्रद्धालुओं को कथा एवं प्रवचन से लाभान्वित करेंगी।नव युवक संघ के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने कहा कि ग्राम प्रधान रजत राज द्वारा प्रदान की गई मां दुर्गा की प्रतिमा ग्रामीण एकता और आस्था का प्रतीक है, जिसे पूरे गांव में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ स्थापित किया जाएगा।इस अवसर पर मनिका निवासी समाजसेवी सुरेंद्र पासवान, राजदेव मांझी, सुरेंद्र भारती, घनश्याम प्रसाद, अमरदीप कुमार, मनीष सिंह, डॉ. चंदन कुमार, रौशन साहू, अमित राय, आकाश भारती, अंकित कुमार (गोलू) सहित अनेक ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान रजत राज को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया।





