चम्पा घाटी में ब्रेक फेल होने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

महुआडांड़ : (लातेहार) मध्यप्रदेश से महुआडांड़ आ रहा एक ट्रक थाना क्षेत्र के चम्पा घाटी में बुधवार की शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर MP13ZN 4416
है। ट्रक चालक की पहचान देवेंद्र शर्मा, पिता ओम प्रकाश शर्मा के रूप में हुई है। चालक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। ट्रक में प्लास्टिक की बाल्टियां, टब इत्यादि सामान लदा हुआ था। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी। जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल लाया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमित खलखो द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया। घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से चम्पा घाटी क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घाटी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!