चलते टेंपो से गिरकर 17 वर्षीय युवक घायल, हालत गंभीर
Palamu : रेहला थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी राजन शर्मा के पुत्र शिवम कुमार उम्र 17 वर्ष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह शिवम के सभी परिवार एक टेंपो पर सवार होकर चेगौना धाम पूजा पाठ के लिए जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में नावाबाजार थाना क्षेत्र के इटको गांव के पास शिवम चलते टेंपो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल शिवम कुमार को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।




