चियांकी फ्लाईओवर से गिरकर युवक की मौत, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Palamu : सदर थाना क्षेत्र के चियांकी पहाड़ के पास फ्लाईओवर से स्कूटी सहित गिरकर एक 14 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई।

जानकारी मिलते ही रात्रि गस्ती में तैनात सदर थाना के एएसआई योगेंद्र पासवान अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पोखरहा गांव निवासी अर्जुन उरांव के पुत्र अमन उरांव के रूप में की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!