चुनाव चिन्ह भी गजब, शर्मिला सुमी के फेसबुक पोस्ट पर फैंस का अजब-गजब रिएक्शन

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव के लिए मेयर प्रत्याशियों के बीच शनिवार को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया। प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही चर्चाओं का भी बाजार गर्म हो गया। सोशल मीडिया पर चुनाव चिन्ह को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है। शर्मिला सुमी नामक फेसबुक यूजर ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा “चुनाव चिन्ह भी गजब”। शर्मिला सुमी ने न जाने किस प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह पर ऐसा कमेंट की है। लेकिन इशारों ही इशारों में लोग इस कॉमेंट को समझ रहे हैं और तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

मेयर पद के प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह

  • अरुणा शंकर – एसी
  • आयशा सिंह – छड़ी
  • जयश्री गुप्ता – चुड़िया
  • जानकी देवी – बैट्री
  • नम्रता त्रिपाठी – बेंच
  • पूनम सिंह – बिस्किट
  • मीना गुप्ता – बक्सा
  • मेघा श्री राम – इट्टा
  • रिंकू सिंह – बाल्टी
  • शीला कुमारी – कैमरा
  • श्वेता विकाश – कार्पेट

प्रत्याशियों ने शुरू किया चुनावी अभियान

मेयर पद के प्रत्याशियों द्वारा पूरे निगम क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है। एक दूसरे से कोई पीछे रहने के मूड में नहीं है। सभी की चाहत विजय माला पहनने की है। आने वाले एक-दो दिनों में चुनावी लड़ाई और तेज होने वाला है। पूरा शहर में भोपू का शोर भी शुरू होगा। निगम क्षेत्र बैनर पोस्टर से पट जाएगा। इन सभी के बीच यहां के मतदाता अभी पूरी तरह से खामोश हैं। और इस लड़ाई को पूरी पैनी नजर से देख रहे हैं।

23 फरवरी को है मतदान

बता दें कि पलामू के सभी पांच नगर निकायों मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद, छतरपुर, हुसैनाबाद एवं हरिहरगंज नगर पंचायत के लिये आगामी 23 फरवरी को मतदान किया जायेगा। दिनांक 23 फरवरी को 246 मतदान केंद्रों पर वोटिंग किया जायेगा जबकि मतों की गिनती 27 फरवरी को होगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!