चैनपुर चौक जाम, आवागमत बाधित, मामला जमीन विवाद का
Palamu : पलामू जिले के चैनपुर चौक पर जमीन विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया है। जाम होने के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई है। मालूम हो कि चैनपुर थाना क्षेत्र के भड़गावा मोड़ पर एक जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान दूसरे पक्ष को रास्ता नहीं दिया जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने चैनपुर चौक को पूर्ण तरह से जाम कर दिया है।

मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हैं, जो गगन भेजी नारे लगा रहे हैं। यहां जमीन लुटेरा होश में आओ चैनपुर शिवा मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं।
बता दें कि पलामू जिले में जमीन विभाग सर चढ़कर बोल रहा है। हर दिन जमीन विवाद की खबरें जिले में सुर्खियां बन रही है। अभी हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक बड़े नेता का जमीन विवाद सुर्खियों में रहा था।



