चैनपुर में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अरुणा शंकर के पक्ष में वोट देने की अपील की

महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती मीना गुप्ता ने भाजपा समर्थित महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती अरुणा शंकर को दिया अपना समर्थन

Palamu : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सांसद एवं विधायकों समेत भाजपा के अनेकों वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के संग चैनपुर के मेन बाजार मे चुनावी जनसभा किया। मेदनीनगर नगर निगम पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती अरुणा शंकर के पक्ष में मतदान करने हेतु लोगों से आग्रह किया। जनसम्बोधन के दौरान मेयर पद की प्रत्याशी श्रीमती मीना गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के समक्ष अपना समर्थन अरुणा शंकर को देने की घोषणा की। मीना गुप्ता ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के बातों को मानकर मैं अपना समर्थन श्रीमती अरुणा शंकर जी को दे रही हूँ। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं होता है। पार्टी का सिद्धांत, नीति नियम बड़ा होता है। देवतुल्य कार्यकर्त्ताओं एवं अभिभावक से राय लेकर समर्थन दे रही हूं। आप सबों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से दे रही हूँ।
मैं यह बलिदान मेदिनीनगर की सुरक्षा के लिए सुरक्षित व विकास कार्यों के लिए कर रही हुँ। मैं आपने अभिभावक के समक्ष सर्वत्र न्योछावर करते हुए समर्थन दे रही हुँ। आगामी 23 फ़रवरी को क्रमांक संख्या 1 पर AC छाप पर मुहर लगाकर अरुणा शंकर को विजई बनाए।

इस तरह महापौर प्रत्याशी श्रीमती अरुणा शंकर के समर्थन में एक और अध्याय का जुड़ाव हो गया। रघुवर दास ने कहा कि शहर की सुंदरता एवं उसके सर्वांगीण विकास हेतु अरुणा शंकर ही एकमात्र उपयुक्त उम्मीदवार हैं। जिन्होंने महापौर पद के कार्यकाल समाप्ति के बाद भी लागातार शहर के विकास एवं सुंदरता हेतु अनेकों कार्यों को कराया है। किसी भी पद पर न होते हुए भी इन्होने समाज सेवा के क्षेत्र में एक स्वच्छ, सच्चे और उत्कृष्ट प्रत्याशी के रूप में लोगों के मन पे एक अमिट छाप छोड़ा है। कहा कि चैनपुर के इस चुनावी जनसभा में उमड़ी भीड़ एवं जन सैलाब ने यह साबित कर दिया है कि क्षेत्र की जनता झूठ फरेब से ऊपर उठ कर विकास और शांति की पर्याय बन चुकी महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती अरुणा शंकर के साथ खड़ी है। चुनाव को निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संचालित करवाने हेतु उन्होंने आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी को भी चेताया। उन्होंने कहा कि झारखंड की कांग्रेस एवं झामुमो की सरकार लूट,भ्रष्टाचार, फिरौती और भू माफियाओं के इशारे पर काम करती है। उन्होंने कहा कि अरुणा शंकर की प्रचंड जीत के बाद पुनः डालटेनगंज की धरती पर जीत का जश्न मनाने विजयी जुलुस में पहुंचेंगे।

मौके पर उपस्थित पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भय और असुरक्षा जैसे वातावरण से मुक्ति हेतु आइये हमसभी मिलकर विकास, शांति और स्वच्छता हेतु कृत संकल्पित उम्मीदवार श्री मती अरुणा शंकर के पक्ष में वालेट पेपर के क्रम संख्या 1 पर अंकित एयर कंडीशनर छाप पर अपना मुहर लगायें और इन्हे भारी मतों से विजयी बनावें।

मौके पर मुख्य अतिथि रघुवर दास, माननीय सांसद बिष्णु दयाल राम, मेदिनीनगर विधायक आलोक कुमार चौरसिया, चुनाव प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही,प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, अनुसूचित जाती प्रकोष्ठ के प्रभात भुइया, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाण्डेय, जिला महामंत्री अविनाश वर्मा, ज्योति पाण्डेय, शैलेश चंद्रवंशी, रुपेश कुमार , महान क्लब के अमित सोनी, हिन्दू एकता के सदस्यगण, चैनपुर के सम्मानित देवतुल्य जनता समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए। मंच संचालन का कार्य जिलाध्यक्ष अमित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन का कार्य मण्डल अध्यक्ष शशि भूषण पाण्डेय ने किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!