
चैनपुर : 2 बाइक की टक्कर में बैंक कर्मी सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के बोड़ी गांव में दो बाइक की आमने-सामने की हुई टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में रंका थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी ज्ञासुदीन अंसारी के पुत्र परवेज अंसारी के रूप में की गई है।जबकि दूसरा घायल व्यक्ति अमित कुमार रांची का रहने वाला है।जो की बोड़ी गांव के इलाहाबाद बैंक में कार्यरत है।
इस घटना के बारे में घायल बैंक कर्मी अमित कुमार के परिजनों ने बताया कि अमित गुरुवार की सुबह करीब 10:00 बजे बाइक पर सवार होकर बैंक जा रहे थे।इस बीच रास्ते में उनकी बाइक की टक्कर एक दूसरे बाइक से हो गई।जिसमें दोनों बाइक पर सवार व्यक्ति बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां इलाज के बाद भी अमित कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।
वही घटना की जानकारी मिलने पर दोनों घायल के परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में दोनों घायलों का इलाज करवा रहे हैं।



