
छतरपुर एसडीओ हिमांशु लाल ने नौडीहा बाजार प्रखंड में महत्वकांक्षी योजनाओं का किया जांच
नौडीहा बाजार (पलामू) : छतरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रशिक्षु आईएस अधिकारी हिमांशु लाल ने सोमवार को नावाटांड़ पंचायत एवं विशुनपुर पंचायत के जमालपुर गांव में भारत सरकार के द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, सिंचाई कूप सहित अन्य योजनाओं का जांच किया। जांच के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी हिमांशु लाल ने कहा कि अबुआ एवं पीएम आवास को निर्धारित समय पर कार्य को पूरा करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया है। सिंचाई कूप, मनरेगा, 15 वें वित के द्वारा चयनित योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण कार्य को करने का दिशा निर्देश दिया है। सम्बंधित अधिकारियों का आदेश दिया है कि किसी प्रकार की अनियमितता और कार्य में लफरवाही बरतने वाले अधिकारियों व संबंधित कर्मी के खिलाफ सीधे तौर पर करवाई होगी। जांच के क्रम में जिला सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सुधीर कुमार,आवास कॉर्डिनेटर नीतीश कुमार खत्री, सहायक अभियंता ओमप्रकाश राम, कनीय अभियंता रवि रंजन कुमार, पंचायत सचिव शशि कुमार,रोजगार सेवक हरिनंदन कुमार , पंचायत सहायक ललन कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।





