छतरपुर : दिल्ली से सीधे अपने ससुराल पहुंचा लवकुश यादव, रात में झगड़ा होने पर ससुर को उतारा मौत के घाट, पत्नी पूजा ओर साली को मारा चाकू

Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में दामाद ने ससुर सुनील यादव (उम्र 50 वर्ष) की चाकू मारकर हत्या कर दिया। उसने अपनी पत्नी पूजा देवी (उम्र 22 वर्ष) और साली कविता कुमारी (उम्र 16 वर्ष) को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और वहां से फरार हो गया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि हत्यारा दामाद लवकुश यादव हैदरनगर थाना क्षेत्र के सोवा बरैया गांव का रहने वाला है।कुछ वर्ष पहले लवकुश का विवाह छतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी सुनील यादव की पुत्री पूजा कुमारी से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही लवकुश छोटी मोटी बातों को लेकर पूजा कुमारी के साथ मारपीट करता था। कई बार इन दोनों के बीच हो रहे विवाद को लेकर गांव में पंचयती भी हुई थी।

लवकुश किसी बात को लेकर काफी गुस्से में था। परिजनों ने बताया की लवकुश दिल्ली में मजदूरी का काम करता है। बीती रात वह दिल्ली से मजदूरी कर सीधे अपने ससुराल छतरपुर पहुंचा। इसी बीच देर रात किसी बात को लेकर वह गुस्से में आकर चाकू से मारकर अपने ससुर की हत्या कर दी।जबकि अपने पत्नी और साली को चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी छतरपुर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक आरोपी लवकुश यादव फरार हो चुका था। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल पूजा देवी और कविता कुमारी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!