छतरपुर सीओ ने दिखाई मानवता; घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

Palamu: पलामू जिले के पाटन मोड़ के समीप गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव निवासी रामजीत पासी के पुत्र ईसू कुमार के रूप में की गई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

इसी दौरान छतरपुर के बीडीओ सह सीओ आशीष कुमार साहू मेदिनीनगर की ओर जा रहे थे। सड़क पर भीड़ देखकर उन्होंने वाहन रुकवाया और हालात की जानकारी ली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल घायल युवक को अपने वाहन से युवक को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेजअस्पताल पहुंचाया।

समय पर अस्पताल पहुंचने से युवक को शीघ्र इलाज मिल सका। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे तक उसका इलाज जारी था। चिकित्सकों के अनुसार, समय पर अस्पताल लाए जाने से स्थिति नियंत्रण में है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीडीओ-सह-सीओ के इस मानवीय पहल की सराहना की। लोगों का कहना है कि यदि अधिकारी इसी तरह संवेदनशीलता दिखाएं तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल ईशु कुमार का इलाज करवा रहे हैं। इलाज के बाद ईशु खतरे से बाहर है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी का पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

मौके पर उपस्थित छतरपुर सीओ आशीष कुमार साहू ने आम जनों से आग्रह किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो जाता है तो लोग जमा होकर फोटो ना खींचे उस घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजे ताकि किसी की जिंदगी बच सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!