छत्तरपुर : उपायुक्त ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों को दिलाई शपथ

Palamu : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (नगरपालिका) श्रीमती समीरा एस ने गुरुवार को छत्तरपुर अनुमंडल सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छत्तरपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार गुप्ता एवं सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रतन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसी क्रम में छत्तरपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव की प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई। निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत श्री मंजीत कुमार यादव सम्यक रूप से उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। उन्हें कुल 09 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी श्री दीपक कुमार को 07 मत प्राप्त हुए।निर्वाची पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री आशीष कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!