छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिले में 25 इनामी सहित 34 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Dijital Desk – United Palamu

Raypur : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। एक बार फिर बड़ी संख्या में नक्सलियों ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों के समक्ष 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें से 25 नक्सलियों पर कुल 84 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बीजापुर जिला के पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र यादव ने बताया कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना पूना मारगेम और पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर आज 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 7 महिलाएं और 27 पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पांच नक्सलियों पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था जबकि तीन नक्सलियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा दस नक्सलियों पर दो-दो लाख और सात नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। इनमें केरलापाल एरिया कमेटी, पीएलजीए और मिलिशिया के सदस्य और कमांडर शामिल हैं। आत्मसमर्पण की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में डीआरजी , जिला बल, एसटीएस , कोबरा,सीआरपीएफ बलों का विशेष योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक जनवरी 2024 से अब 824 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं और 1079 गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके अलावा 220 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं।नक्सलियों ने सीआरपीएफ डीआईजी बीएस नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू एवं अन्य अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि सभी आत्मसमर्पित 34 माओवादी फायरिंग, आईईडीविस्फोट, आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल थे। पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को 50-50 हजार रुपये नकद राशि प्रदान किया गया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!