जय श्रीराम के नारों से गूंजाझारखंड विधानसभा परिसर

डीजे प्रतिबंध को लेकर भाजपा-आजसू विधायकों ने किया विरोध

Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन बुधवार को विधानसभा परिसर ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के विधायकों ने विधानसभा गेट के बाहर भगवान श्रीराम की तस्वीर के साथ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

विपक्षी विधायकों ने हजारीबाग जिले में रामनवमी जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ तख्ती-बैनर लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन कर रहे भाजपा और आजसू विधायकों का कहना था कि हजारीबाग के बड़कागांव के महूदी क्षेत्र में रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर रोक लगाई गई है, जो अनुचित है। उनका आरोप था कि यह निर्णय एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए लिया गया है। हजारीबाग के भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने इस आदेश को “तुगलकी फरमान” बताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रामनवमी जैसे धार्मिक पर्व पर इस तरह के प्रतिबंध दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस महूदी क्षेत्र को संवेदनशील बताया जा रहा है, वह अब तक संवेदनशील क्यों बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन ऐसे प्रतिबंध लगाकर स्थिति को और जटिल बना रहा है।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि कुछ विधायक माहौल बिगाड़ने और लोगों को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं, जिन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि रामनवमी मनाने पर कोई रोक नहीं है, केवल डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न्यायालय के निर्देशों और स्वास्थ्य संबंधी कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!