जय श्री राम व हर-हर महादेव कहने से बढ़ती है बुद्धि और शक्ति : एके शर्मा

Lakhnau : उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के कादीपुर में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जय श्री राम के नारे पर विपक्ष की बयानबाजी का जवाब देते हुए कहा कि वे दुगने उत्साह से यह नारा लगाएंगे। उन्होंने बताया कि यूपीपीसीएल चेयरमैन को फोन पर आदेश दिया था कि यहां के लापरवाह अधिकारी को तुरंत निलंबित किया जाए। यह कार्रवाई की गई और अधिकारी को हटा दिया गया।श्री शर्मा शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने यहां पहुंचे।

उन्होंने उन लोगों को भी जवाब दिया जिन्होंने कटाक्ष किया था कि केवल ‘जय श्री राम’ बोलने से कोई काम नहीं होता।

इसके बाद उन्होंने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के तहत, सुरापुर और करौंदी कला दोनों ही उपकेंद्रों की क्षमता 10 एमवीए से बढ़ाकर 15 एमवीए कर दी गई है।

बताया कि सुरापुर उपकेंद्र से दो नए फीडर निकालने का काम जारी है, जिसे 31 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी तरह, करौंदी कला उपकेंद्र से भी एक 11 केवीए का नया फीडर निकाला जा रहा है, जिसका काम इसी महीने पूरा होने की उम्मीद है।

श्री शर्मा ने कहा कि ‘जय श्री राम’ और ‘हर-हर महादेव’ कहने से व्यक्ति में काम करने की बुद्धि और शक्ति और बढ़ जाती है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!