जिला परिषद सदस्य रंजीत उर्फ फंटूश जायसवाल अपने देखरेख में करवा रहे हैं घायल व्यक्ति का इलाज

alamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के कचनपुर गांव निवासी मिठू यादव को गांव के ही बसंत पासवान और उसके बेटे उपेंद्र पासवान ने लाठी डंडे से पीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में घायल मिठू यादव ने बताया कि उसके गांव में गैरमजरूआ जमीन पर नया ट्रांसफर लग रहा था। ताकि गांव में बिजली व्यवस्था सुचारू ढंग से चालू हो सके।

परंतु गांव के बसंत पासवान और उसके बेटे उपेंद्र पासवान ने इसका विरोध किया। इसके बाद मिट्ठू यादव और उनके बीच ट्रांसफरमर लगाने को लेकर विवाद हो गया।इसी बीच बसंत पासवान और उसके बेटे उपेंद्र पासवान ने लाठी डंडे से पीट कर मिठू यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल मिट्ठू यादव को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल्या गया l।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर नावबाजार जिला परिषद सदस्य रंजीत उर्फ फंटूश जायसवाल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच कर अपने देखरेख में घायल मिठू यादव का इलाज करवा रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!