जिला स्तरीय छात्रवृत्ति अनुमोदन व अनुश्रवण समिति की बैठक हुई संपन्न

sanjay prajapati @united palamu

बैठक में 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए 11831 छात्रों को छात्रवृत्ति स्वीकृति दी गई।



लातेहार:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में प्रीमैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय छात्रवृत्ति अनुमोदन अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति  (वर्ग 1 से 10) विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का (INO/DNO) स्तर से सत्यापित कुल 11831 (ग्यारह हजार आठ सौ इक्कतीस)  छात्र-छात्राओं का सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा जिला के सभी सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत छात्रवृति योजना से लाभान्वित करने को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू, एलडीएम समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!