जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रक्तदान शिविर का आयोजन

लातेहार:जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 04 अप्रैल 2026 को जिले में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।रक्तदान शिविर के दौरान उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया।इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का परिचय दिया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं तथा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
यह रक्तदान शिविर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, जिसका उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!