जेकेएम के केन्द्रीय अध्यक्ष के बड़ी भाभी के अन्त्येष्टि कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षकरामगोविन्द राम
Palamu : झारखंड क्रांति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न कुमार शत्रु के बड़े भाभी निर्मला देवी के निधन गुरुवार को रात्रि में हो गई। निर्मला देवी लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थी। उनका पैतृक प्रखंड के नावा बाजार प्रखंड के रबदा गांव में अंतिम दाह संस्कार किया गया।

अन्त्येष्टि कार्यक्रम में नौडीहा बाजार प्रखंड के रविदास विकास समिति के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह समाजसेवी रामगोविन्द राम शिक्षक पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को मिल कर शोक जताया। पीड़ित परिवार से रामगोविन्द राम ने कार्यक्रम को बौद्ध पद्धति से करने की अपील किया।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आर्थिक बोझ से बचें और बचे हुए राशि से अपने बाल बच्चें के शिक्षा में खर्च करें। अपने सक्षम के अनुसार ही कार्यक्रम करें। कार्यक्रम एक दिवसीय करने पर विशेष बल दिया। निर्मला देवी को अग्नि उनकी पति मराछु राम के द्वारा दिया गया। उनकी आत्म के लिए शांति के दो मिनट का मौन भी रखी गई।
अन्त्येष्टि कार्यक्रम में रामप्रसाद बौद्ध, बसपा नेता अजय कुमार, पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष विश्वप्रेम कुमार रंजन (मनोज) पत्रकार विनय कुमार, शिक्षक रामविनय राम, रामानंदन राम, अश्वनी कुमार,पंकज कुमार के अलावा कई गणमान्य लोगों उपस्थित थे।




