
झामुमो समर्थित प्रत्याशी बिलासी टोपनो के नामांकन को लेकर विशाल रैली का आयोजन कल
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार:झारखंड मुक्ति मोर्चा के लातेहार जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव के निर्देशानुसार लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष पद की झामुमो समर्थित प्रत्याशी बिलासी टोपनो के नामांकन को लेकर दिनांक 2 फरवरी 2026 (सोमवार) को प्रातः 10:00 बजे एक विशाल नामांकन रैली का आयोजन किया जाएगा।यह नामांकन रैली बाजार टांड़ स्थित शिव मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर समाहरणालय लातेहार तक जाएगी। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
नामांकन रैली को सफल बनाने हेतु झारखंड मुक्ति मोर्चा लातेहार जिला कमिटी के सदस्यगण, केंद्रीय समिति के सदस्यगण, प्रखंड कमिटी के सदस्यगण, सभी अनुषंगी इकाइयों (मंच, मोर्चा) के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस नामांकन रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।





