
झामूमो की प्रखंड स्तरीय बालूमाथ प्रखण्ड कमेटी की बैठक संपन्न
Rahul Kumar @ united palamu
Latehar :प्रखंड कमेटी बालूमाथ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।जिला कमेटी से आए कोषाध्यक्ष मनोज यादव, सौरभ श्रीवास्तव (जिला प्रवक्ता) एवं सुशील यादव ने कमेटी को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष तेज करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने हेतु कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश बढ़ाना आवश्यक है।
बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष नागदेव उरांव, सचिव कपिलदेव उरांव, उपाध्यक्ष सरफराज अंसारी, मीडिया प्रभारी अतीक अंसारी, झारखंड आंदोलनकारी संतोष गुप्ता, शिबू उरांव, बनारस उरांव, बिफा उरांव, पूर्व सचिव परमेश्वर गंझू, इनामुल, रविंद उरांव, सिकंदर उरांव, मुकेश उरांव, अंजनी देवी, धनंजय गंझू, माइकल कुजूर, युसुफ आलम एवं श्याम कुमार लोहरा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।





