झारखंड के 17 जिलों में 16 मार्च को बारिश व वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

Ranchi : राजधानी रांची समेत झारखंड के 17 जिलों में 16 मार्च को तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी।मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई गई है उनमें गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि 18 मार्च तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और हल्की बारिश के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है।

राज्य में धीरे-धीरे गर्मी का असर भी बढ़ने लगा है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि कई जिलों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। इसके कारण दिन में लोगों को तेज गर्मी का एहसास हो रहा है और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है।

गर्मी बढ़ने के साथ बाजार में पंखे, एसी और कूलर की बिक्री भी तेज हो गई है। साथ ही बिजली की खपत में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और तेज धूप रही। दोपहर के समय लोगों को काफी गर्मी का सामना करना पड़ा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!