झारखंड के 783 केंद्रों पर एकमुश्त भुगतान के साथ शुरू हुआ धान अधिप्राप्ति अभियान

रांची : झारखंड राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत 15 दिसंबर 2025 से शुरू हो गया। इस ऐतिहासिक पहल को सफल बनाने के लिए राज्य के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अभूतपूर्व जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। डॉ. अंसारी ने कहा, हर हाल में किसानों का मनोबल बढ़ाना चाहिए। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि इस वर्ष राज्य में खेती बेहद अच्छी हुई है, जिससे पूरे झारखंड के किसानों में खुशी की लहर है। इसी को और मजबूती देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए धान बिक्री पर बोनस सहित ₹2,450 प्रति क्विंटल का एकमुश्त भुगतान सुनिश्चित किया है। इससे किसानों में भारी उत्साह है और वे सरकार के प्रति आभार जता रहे हैं।

किसानों को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना हमारी सरकार का धर्म और दायित्व है। हमारी मंशा साफ है कि किसानों को हर सुविधा, हर सहयोग और हर सुरक्षा उपलब्ध कराना। पूरे राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की इस किसान-हितैषी पहल की व्यापक प्रशंसा हो रही है। राज्यभर में 783 धान अधिप्राप्ति केंद्रों का चयन किया गया है। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपील करते हुए कहा, जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से ही यह अभियान जन-आंदोलन बनेगा। किसानों को यह भरोसा दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!