झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 40 महत्वपूर्ण प्रस्तावों मिली को मंजूरी

Ranchi : झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित मंत्रालय में आयोजित की गई। बैठक में कुल 40 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने प्रेस वार्ता कर मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी। कैबिनेट सचिव ने बताया कि सरकार ने मनकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना में संशोधन को मंजूरी दी है। अब इस योजना का लाभ तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को भी मिलेगा। यह कदम राज्य के विद्यार्थियों को उच्च और तकनीकी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करेगा।

बैठक में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च की स्थापना का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया। इसके लिए लगभग 22 करोड़ रुपये की राशि तय की गई है। इस संस्थान के माध्यम से आधुनिक ड्राइविंग प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे सड़क सुरक्षा बढ़ाने और कुशल चालकों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट ने रांची विमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक परिसर में अनुसूचित वर्ग की छात्राओं के लिए बनने वाले 528 बेड वाले छात्रावास का निर्माण स्थल बदलने को मंजूरी दी। अब यह छात्रावास मोराबादी स्थित कल्याण परिसर के सामने बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मियों की नियुक्ति करने का फैसला लिया गया। सरकार का मानना है कि इससे जनगणना की प्रक्रिया तेज और व्यवस्थित ढंग से पूरी होगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!