
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किया पांकी प्रखंड स्तरीय मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन
Palamu : पांकी प्रखंड के ग्रामीण पर्यटन स्थल गौरीदह में झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड स्तरीय मिलन सह वनभोज कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जेएमएम नेता मिथलेश पाण्डे ने किया। इस अवसर पर JMM बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि का स्वागत से हुआ, जिसमें उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए और आपसी संवाद के साथ वनभोज का आनंद लिया।

पार्टी के महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा : मनोज सिन्हा
मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि यह मिलन समारोह आपसी समन्वय और संगठनात्मक संवाद को मजबूत करने का अवसर है। वनभोज के दौरान पार्टी के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पांकी प्रखंड में संगठन का विस्तार किया जाएगा और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को और सशक्त किया जाएगा।
संयोजक मिथलेश पाण्डे ने कार्यकर्ताओं का किया हार्दिक स्वागत
कार्यक्रम के संयोजक मिथलेश पाण्डे ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और एकजुटता बढ़ती है, जो संगठन को मजबूती प्रदान करती है।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इनकी रही उपस्थिति
मौके पर मनोज प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, नेपाल सिंह, अजय प्रसाद, केदार प्रसाद, हरिहर प्रसाद, शशि गुप्ता, पंकज राम, प्रमोद राम, नीतीश कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




