झारखंड में खुलेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने बजट में की घोषणा

Ranchi : झारखंड विधानसभा में 11 मार्च 2026 को राज्य के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग का बजट प्रस्तुत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि झारखंड की जनता के विश्वास, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का संकल्प है।मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के हर नागरिक को सुलभ, सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले, कोई गरीब भूखा न सोए और संकट की घड़ी में सरकार हर नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी रहे। बजट प्रस्तुत करते हुए डॉ. अंसारी ने तीनों विभागों के लिए महत्वपूर्ण प्रावधानों की घोषणा की :

स्वास्थ्य विभाग: 7,990 करोड़ 29 लाख 55 हजार

खाद्य आपूर्ति विभाग: 2,887 करोड़ 26 लाख 55 हजार

आपदा प्रबंधन विभाग: 1,859 करोड़ 46 लाख 45 हजार

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में राज्य में 8 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
पहले चरण में जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, खूंटी और सरायकेला-खरसावां में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में गोड्डा, साहिबगंज और लातेहार में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इससे राज्य के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी मजबूत होगी।

इसके साथ ही झारखंड में चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा देने के लिए राज्य की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थापित करने की भी घोषणा की गई है। यह विश्वविद्यालय मेडिकल शिक्षा, शोध और आधुनिक चिकित्सा प्रणाली को मजबूत करेगा।

मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और झारखंड का स्वास्थ्य तंत्र देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!