
झारखंड सहित पूरा उत्तर भारत घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की चपेट में
New Delhi : पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हर तरफ घने कोहरे की चादर बिछी हुई है, जिसके चलते कुछ दूरी से आ रही गाड़ियों को देखना भी मुश्किल हो गया है।दिल्ली एनसीआर में मंगलवार की सुबह कोहरे ने सड़कों को घेरे रखा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 20-डिग्री और न्यूनतम तापमान 10-डिग्री रहने की उम्मीद है। कश्मीर में 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4-डिग्री तक पहुंच गया है।
बिहार में आज धूप खिलेगी और मौसम साफ रहेगा। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 18-डिग्री और न्यूनतम तापमान 12-डिग्री रहने की संभावना है। झारखंड को घने कोहरे ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है। ठंड का प्रकोप भी भीषण है। लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। यहां जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।





