
झारोटेफ हेरहंज प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष सत्येंद्र, पवन बने सचिव
लातेहार:19 मार्च 2026: हेरहंज प्रखंड के मध्य विद्यालय घूर्रे परिसर में झारोटेफ हेरहंज प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन को लेकर जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह, जिला संयुक्त सचिव कुंदन प्रसाद, पर्यवेक्षक के रूप में जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार सिंह सहित विभिन्न सेवा संवर्ग के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा और झारोटेफ की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
बैठक में सर्वसम्मति से झारोटेफ हेरहंज प्रखंड इकाई का गठन किया गया। प्रखंड कमेटी में सत्येंद्र कुमार को अध्यक्ष, पवन कुमार को सचिव तथा कुंज बिहारी प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में शंकर नायक, अजय कुमार किसान और वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, संयुक्त सचिव के रूप में अरुण कुमार यादव और विनोद कुमार, मीडिया प्रभारी के रूप में दिनेश राम तथा संरक्षक के रूप में सुनील कुमार का चयन किया गया।प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजकुमार, दामोदर प्रसाद, शंकर राम, दरोगा सिंह और सुनील कुमार उरांव को जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव, मनोज कुमार राम, रंजीत कुमार गुप्ता, मिथिलेश कुमार दुबे, जयकुमार राम, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार पांडे, संजय कुमार पासवान सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।अंत में जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने नवनियुक्त कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम अपने नेतृत्व में संगठन को मजबूती देगी तथा संगठन के ऑनलाइन सदस्यता अभियान को गति प्रदान करेगी।




