टीओपी 3 के प्रभारी ने अवैध जावा महुआ और शराब को किया नष्ट

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के निर्देश पर टिओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता और टाइगर मोबाइल के जवानों ने हमीदगंज बीएन कॉलेज एरिया में देशी शराब के अड्डे पर छापामारी अभियान चला कर लगभग 25 लीटर अवैध महुआ शराब और जावा महुआ को जप्त कर वही पर नष्ट कर दिया। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर अवैध शराब के धंधा करने वाले लोगों के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार की रात हमीदगंज बीएन कॉलेज एरिया में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाकर शराब को जब्त कर उसे नष्ट कर दिया गया।मौके पर टाइगर मोबाइल के जवान परवेज खान सरवन यादव,सुनील कुमार,कौतुक पांडे,रिंकू शुक्ला,पंचम तिवारी सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद थे। बता दें कि मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव के दौरान मेदिनीनगर थाने की पुलिस बहुत सक्रिय है। हर दिन शराब तस्करों के खिलाफ नकेल कस रही है। साथ ही देसी शराब बना रहे लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई कर रही है।




