ट्रैफिक पुलिस में तैनात पुलिस जवान विधानचंद महतो गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों और आवारा पशुओ के लिए बने मसीहा

विधानचंद के कर्तव्यों से जनता का पुलिस पर बढ़ रहा है विश्वास

Palamu : पलामू ट्रैफिक पुलिस में तैनात पुलिस जवान विधानचंद महतो इन दिनों सोशल मीडिया पर गरीबों के प्रति अपना प्यार दुलार लुटा रहे हैं। उनके वीडियो में अक्सर देखा गया है कि वह गरीब,बेसहारा, जरूरतमंदों और आवारा पशुओ की हमेशा सेवा में लगे करते हैं और इन सभी का वह अच्छी तरह ध्यान भी रखते हैं। शुक्रवार को भी इनका मानवता देखने को मिला।

विधान चंद महतो शुक्रवार को ट्रैफिक ड्यूटी में कचहरी चौक पर तैनात थे। इसी बीच यूपी चोपन की एक गरीब महिला अपने दो बच्चों के साथ उनके पास पहुंची।महिला के एक बच्चे का तबीयत काफी खराब था।विधान चंद महतो ने महिला की स्थिति को देखते हुए।

महिला से कहा कि आप खाना खाए हैं कि नहीं, आप पहले खाना खा लीजिए। बिधानचंद महतो ने महिला और उसके दोनों बच्चों को खाना खिलाया।खाना खिलाने के बाद उन्होंने महिला को कुछ सहयोग राशि प्रदान किया और बच्चे को उन्होंने इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवा दिया।

महिला को उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान यदि कोई भी दिक्कत होगा तो इसकी सूचना हमें देंगे। इलाज में जितना खर्च लगेगा हम करेंगे।आज हर एक व्यक्ति को ऐसे ईमानदार और बुद्धिजीवी पुलिसकर्मी को सलाम करने की जरूरत है।जो सच्ची मानवता और ईमानदारी से अपना ड्यूटी करते हैं।तभी जाकर हमारा देश आगे बढ़ेगा।

विधान चंद महतो के जैसा ही हर एक पुलिस को सोच रखने की जरूरत है।ताकि लोगों को पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!