डाक विभाग ने छह बड़े शहरों में शुरू की 24 स्पीड पोस्ट सेवा

New Delhi : केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डाक विभाग की नई प्रीमियम सेवाओं की शुरुआत की है। इन सेवाओं के नाम ’24 स्पीड पोस्ट’, ’24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ और ’48 स्पीड पोस्ट’ रखे गए हैं। इनका मुख्य उद्देश्य समय पर पहुंचने वाले जरूरी सामान की डिलीवरी को और तेज करना है।

इस मौके पर केंद्रीय संचार मंत्री ग्रामीण डाक सेवा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट के पास दुनिया का सबसे बड़ा और गहरा नेटवर्क है। देश के 6.5 लाख गांवों की हर तहसील और तालुका में लोग परिवार के किसी सदस्य से भी बढ़कर किसी पर भरोसा करते हैं, तो वह ग्रामीण डाक सेवा है।

उनके अनुसार, यह इंडिया पोस्ट के लिए एक नई शुरुआत का पल है। मंत्री ने यह भी बताया कि आज देश के आखिरी छोर तक स्मार्टफोन पहुंच चुका है। ई-कॉमर्स का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अभी यह बाजार 11 लाख करोड़ रुपये का है। इसके साल 2030 तक बढ़कर 30 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

सिंधिया ने विश्वास जताया कि इन नई सेवाओं से आम लोगों और व्यापारियों को बहुत फायदा होगा। डाक विभाग अब आधुनिक जरूरतों के हिसाब से खुद को बदल रहा है।डाक विभाग की इन सेवाओं का लाभ फिलहाल देश के छह प्रमुख शहरों में मिलेगा। पहले चरण में यह सेवाएं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध होंगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!