डालटेनगंज बस स्टैंड के समीप जमकर हुआ गोलीबारी, एक व्यक्ति का मर्डर

Palamu : मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड स्थित राजा साहेब के ऑफिस के पास देर रात बड़ी वारदात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, तीन अज्ञात अपराधियों ने ऑफिस की छत के रास्ते अंदर घुसकर एक व्यक्ति को गोली मार दी। मृतक की पहचान गुडू खलीफा उर्फ मो. समीर खलीफा, निवासी कुंड मोहल्ला के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान 3 से 4 राउंड फायरिंग की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!