तरवाडीह में शिव मंदिर स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा, विधायक रामचन्द्र सिंह हुए शामिल

लातेहार : जिले के तरवाडीह में शिव मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में मनिका के विधायक रामचन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ करके किया।इस अवसर पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि धर्म हम सभी को एक सूत्र में बांधकर चलना सिखाता है। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने धर्म के साथ-साथ सभी धर्मों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि आज के समय में धर्म के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है तथा कलश यात्रा से पूरे गांव और समाज में एकता और विश्वास का संदेश प्रसारित होता है।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया जुलेश्वर लोहरा, फूलचंद यादव, ज्योति प्रकाश दुबे, प्रदीप यादव, मनोज पासवान, पुरोहित ललित पांडे, साजिद अंसारी, वाजिद अंसारी, हसमद अंसारी, माशूक अंसारी, चंदेश्वर यादव, बिनेश्वर, शिवशंकर यादव, रमेश सिंह, दीपक सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित थे।कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी रही तथा पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!