तरहसी : कुआ में मिला 15 वर्षीय किशोरी का शव,नजांच में जुटी पुलिस
Palamu : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयपुरा वन पंचायत के नावाडीह गांव में 15 वर्षीय किशोरी रेशमी कुमारी की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव के पास स्थित एक सरकारी कुएं से उसका शव बरामद होने के बाद लोगों में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

परिजनों के अनुसार, किशोरी मंगलवार शाम से घर से लापता थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। बुधवार सुबह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में उसका शव मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया।जहां अंत्यपरीक्षण की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हर पहलू—प्रेम प्रसंग, हत्या या हादसा—को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।इधर, घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने मेदिनीनगर स्थित अस्पताल में पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।



