तरहसी : जंगल से बरामद हुआ 70 वर्षीय व्यक्ति का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Palamu : तरहसी थाना क्षेत्र के काजी पकरी गांव निवासी राजदेव महतो उम्र 70 वर्ष का शव गांव के पास के जंगल से पुलिस ने बरामद किया है।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार राजदेव महतो 27 फरवरी को अपने घर के पास के जंगल में मवेशी चराने गए थे।उसके बाद से वह अपने घर नहीं लौटे थे। उनके घर नहीं लौट के बाद परिजनों ने उन्हें गांव में सभी जगह तलाश किया।इसके बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था।इसी बीच सोमवार की सुबह किसी व्यक्ति के माध्यम से परिजनों को पता चला कि राजदेव महतो का शव पास के जंगल में पड़ा हुआ है उनके उनके शरीर में कई जगह चोट के निशान है। इसके बाद परिजनों ने इस घटना की जानकारी तरहसी थाना की पुलिस को दिया।

जानकारी मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!