थाना चौक पर रामनवमी महासमिति का भव्य आयोजन,जुलूस के साथ मुख्य कार्यक्रम संपन्न

लातेहार:शहर के थाना चौक पर श्री रामनवमी महासमिति द्वारा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, महासमिति के संरक्षक एवं पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, एसडीएम अजय रजक, एसडीपीओ अरविंद कुमार तथा महासमिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद महासमिति की ओर से सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर, तलवार एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विभिन्न स्थानों से आए रामनवमी जुलूस थाना चौक से मुख्य मार्ग होते हुए अखाड़ा बाजार टाड़ पहुंचे, जहां विभिन्न सांस्कृतिक एवं तलवार व डंडे से से लोग अपने अपने कर्तव्य को दिखाते हुए कार्यक्रम आयोजित किए गए।

रामनवमी हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है:उपायुक्त

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि रामनवमी हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जो भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान राम सत्य, न्याय और धर्म के प्रतीक हैं, उनके आदर्शों को अपनाकर जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।

भगवान राम का जीवन अनुकरणीय है। उनके चरित्र को आत्मसात कर ही जीवन सुखमय बन सकता है: बैधनाथ राम

पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि भगवान राम का जीवन अनुकरणीय है। उनके चरित्र को आत्मसात कर ही जीवन सुखमय बन सकता है। रामराज्य की कल्पना तभी साकार होगी, जब लोग स्वार्थ त्यागकर नि:स्वार्थ भाव से कार्य करेंगे।एसडीएम अजय रजक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं तथा भगवान राम के आदर्शों को अपनाकर समाज में भाईचारा कायम रखें।महासमिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि भगवान राम मर्यादा के प्रतीक हैं और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर ही जीवन की सार्थकता सिद्ध होती है।इस अवसर पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य लक्ष्मण यादव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी आजसू जिला अध्यक्ष अमित पांडेय,प्रसाद यादव, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, नगर अध्यक्ष महेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, कांग्रेस के पूर्व युवा उपाध्यक्ष आफताब आलम सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन आशीष टैगोर एवं पंकज तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!