
दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग, 11 लोगों की मौत

Johanisbarg: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में रविवार को भीषण गोलीबारी हुई। मिली जानकारी के मुताबिक जोहानिसबर्ग के पश्चिम में स्थित बेकर्सडाल टाउनशिप में गोलीबारी की घटना में 11 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। दक्षिण अफ्रीका की स्थानीय मीडिया के अनुसार गोलीबारी के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार रविवार को जोहानिसबर्ग में हुई सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 11 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने एक बार में घुसकर बिना किसी चेतावनी के भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे दहशत और अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आपातकालीन सेवाओं ने घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में घायल हुए लोगों में से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने हमले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी संदिग्ध का पता नहीं चल पाया है। गोलीबारी में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।




