दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 70 अभ्यर्थियों का चयन, 25 शॉर्टलिस्ट

लातेहार:जिला नियोजन कार्यालय, लातेहार के द्वारा दंत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला: 2026 का आयोजन जिला खेल स्टेडियम, लातेहार परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार, सभी नियोजक प्रतिनिधि एवं अभ्यर्थियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस रोजगार मेला में विभिन्न राज्यों से नियोजक विभिन्न पदो के साथ उपस्थित हुए। उनके द्वारा 70 युवक/युवतियों का चयन एवं 25 युवक/युवतियों को Shortlisted अगले राउंड के लिए किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार द्वारा आये हुए अभ्यर्थियों एवं उपस्थित लोगों को जिला नियोजनालय द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराया तथा युवक/युवतियों से आग्रह किया कि जिला नियोजनालय में अपना नाम दर्ज करायें ताकि जिला नियोजनालय से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिल सके । साथ ही श्री कुमार ने बताया कि समय-समय पर जिला नियोजनालय द्वारा जिला में रोजगार मेला/भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाता है और आगे भी किया जायेगा। श्री कुमार ने यह भी बताया कि प्रत्येक वर्ष रोजगार मेला/भर्ती कैम्प के माध्यम से हजारों युवक/युवतियों को रोजगार से जोड़ने में सफल हुए हैं। इस रोजगार मेला में 17 नियोजकों ने भाग लिया एवं उनके द्वारा कुल 1879 रिक्तियाँ प्राप्त हुई। इस रोजगार मेला में मुख्यमंत्री सारथी योजना अन्तर्गत संचालित आवासीय एवं गैर आवासीय कौशल प्रशिक्षण केन्द्र में कौशल प्रशिक्षण के लिये भी युवक/ युवतियों को मोबलाइज किया गया। साथ ही युवक/युवतियों को जिला नियोजनालय में निबंधन के लिये निबंधन फॉर्म भी लिया गया; जिसका निबंधन कर दिया जायेगा।रोजगार मेला में कार्यालय के अन्य कर्मी सुभाष कुमार,प्रव़ीण तिर्की, लक्ष्मी कान्त तिवारी एवं धीरन्द्र यादव उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!