
दलदलिया में ‘जल, जंगल, जमीन, जीविका, जीवन’ कार्यक्रम के तहत सिलाई केंद्र का हुआ उद्घाटन
Latehar : गारू प्रखंड के ग्राम दलदलिया में 22 फरवरी को “जल, जंगल, जमीन, जीविका, जीवन” कार्यक्रम के तहत डीएफओ कुमार आशीष द्वारा नव स्थापित सिलाई केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।लोहरगढ़डा, करवाई, कुई, दलदलिया, गोईनदी, बहेराटोली और धागरटोला समेत आसपास के गांवों से दर्जनों महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईंकार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया।नए सिलाई केंद्र में महिलाओं को सलवार सूट, पेटिकोट, स्वेटर, समीज़ सहित विभिन्न प्रकार के परिधानों की सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही उन्हें सिलाई कार्य भीउपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे उचित दर पर कार्य कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इस पहल से क्षेत्र में महिलाओं को स्व रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा बेरोजगारी में कमी आने के साथ उनकी आय में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।कार्यक्रम में रेंजर उमेश कुमार दुबे, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव समाजसेवी रामधनी रामकृष्ण प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।





