दुकानदार द्वारा सिगरेट नहीं देने पर दुकान में आग लगाने वाले 2 लोग गिरफ्तार
Palamu : होली के दिन रात्रि में नसे में धुत होकर दो लड़को के द्वारा सुआ के निराला टोला में दुकानदार द्वारा सिगरेट नहीं देने पर दुकान में आग लगा कर शादी के समान समेत 10 लाख की संपत्ति जलाने के आरोप में वादी राजेश कुमार गुप्ता उम्र करीब 22 वर्ष पिता बिरेन्द्र साव ग्राम- सुआ, निराला टोला, थाना सदर, जिला- पलामू का लिखित आवेदन के आधार पर सदर थाना काण्ड सं0 23/2026 दिनांक 05.03.2026 धारा -351(2)/326(9)/109/3(5) बी०एन०एस० के अन्तर्गत दो नामजद अभियुक्त के विरूद्ध कांड दर्ज कर । तवरित कार्रवाई करते हुए कांड अनुसंधान के क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त 1. ओमप्रकाश कुमार सिंह उम्र 18 वर्ष पिता टुनटुन सिंह ग्राम- सुआ, निराला टोला, थाना सदर, जिला- पलामू को गिरफ्तार किया गया है तथा 2. नबालिक बालक को निरूद्ध किया गया। अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया हैं। निरूद्ध बालक को बाल सुधार गृह एवं प्राथ० अभि०- ओमप्रकाश कुमार सिंह उम्र 18 वर्ष को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पताः-
प्राथ०अभि० 1. ओम प्रकाश कुमार सिंह उम्र करीब 18 वर्ष पिता टुनटुन सिंह ग्राम- सुआ, निराला टोला, थाना सदर, जिला- पलामू
- नबालिक बालक को निरूद्ध किया गया




