देश के 7 राज्यों में 18 फरवरी तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी
New Delhi : देश के अधिकांश हिस्सों में अचानक बढ़े तापमान के कारण ठंड बहुत कम हो गई है। सुबह और शाम के वक्त ही ठंड का एहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 18 फरवरी तक 7 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम करवट बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और गरज के साथ बारिश ला सकता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17-19 फरवरी के दौरानजम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश/बर्फबारी की संभावना है।
वहीं, 17 फरवरी को निकोबार आइलैंड्स में आंधी-तूफान और बिजली गिरने (30-40 kmph) की संभावना है। इसके अलावा 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 18 से 19 फरवरी को मध्य प्रदेश में भी गरज-चमक की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। अगले दो तीन दिनों में पारा 2°C तक चढ़ेगा। पश्चिमी यूपी के जिलो में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभानवना है।
उत्ताराखंड का मौसम
आईएमडी के मुताबिक, उत्तराखंड में 17 और 18 फरवरी को बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के चमोली, रुद्र प्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर जिले में 17 और 18 फरवरी को बारिश की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 17 फरवरी को बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, जम्मू, कुलगाम, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा और अनंतनाग में बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
अगर बात करें मध्य प्रदेश के मौसम की तो 18 से 19 फरवरी को यहां गरज-चमक की संभावना जताई गई है। एमपी के सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और होशंगाबाद जिले में बारिश की संभावना है। वहीं, 16 और 17 फरवरी को मौसम सामान्य रहेगा।




