
दो दिवसीय फसल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Rahul Kumar @ united palamu
हेरहंज:प्रखण्ड क्षेत्र के तासु पंचायत के बंदरलोरिया ग्राम में फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना के अंतर्गत दो दिवसीय पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान करना तथा उन्हें वैज्ञानिक खेती की नवीन तकनीकों से अवगत कराना था।कार्यक्रम में तासु पंचायत के विभिन्न गांवों के किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर योगेश्वर सिंह ने किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की, विशेषत: रबी फसलों से संबंधित चुनौतियों के समाधान पर बल दिया गया। प्रशिक्षण में फसल उत्पादन, कीट एवं रोग प्रबंधन, जल प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के विषय में किसानों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।किसानों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत लाभकरी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की। प्रशिक्षण से किसानों को वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक कृषि पद्धतियाँ अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में प्रभारी पौधा संरक्षण केंद्र हेरहंज सौरभ जायसवाल, कृषक मित्र सुनील तिर्की, दिनेश गंझू, ईश्वरी उरांव, प्रमोद यादव, ग्राम प्रधान सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।





